Census 2027 Phase 2 शुरू: जयपुर में 42 प्रतिभागियों को 27 से 30 अक्टूबर तक Training

Census 2027 के द्वितीय चरण (Population Enumeration) की जिला स्तरीय Training जयपुर में शुरू हुई। पहले बैच में 42 प्रतिभागी शामिल हैं। जानें पूरी जानकारी।

Oct 28, 2026 - 08:32
Oct 28, 2026 - 08:33
 0
Census 2027 Phase 2 शुरू: जयपुर में 42 प्रतिभागियों को 27 से 30 अक्टूबर तक Training
जयपुर में Census 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू।जयपुर में Census 2027 के द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू।

अनन्य सोच । जनगणना 2027 के द्वितीय चरण यानी Population Enumeration के सफल संपादन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

जिला कलक्टर के निर्देश पर Training

जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक चार्ज जनगणना कार्यालय से नियमित सहायक और तकनीकी सहायक का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार, 27 अक्टूबर से रामबाग सर्किल स्थित एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, जयपुर में प्रारंभ किया गया।

पहले बैच में 42 Participants

सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक बाबूलाल मीणा ने बताया कि जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारी नियमित सहायकों और तकनीकी सहायकों को द्वितीय चरण के संपादन के लिए गहन प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रथम बैच में 42 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।