CHA candidates: CHA अभ्यर्थी चढ़े पानी की टंकी पर 

Mar 17, 2024 - 16:10
Mar 18, 2024 - 07:59
 0

Ananya soch: CHA candidates

अनन्य सोच। CHA candidates: जयपुर में रविवार को नियमित करने की मांग करने को लेकर CHA अभ्यर्थी पानी की टंकी पर चढ़ गए. ये मामला जगतपुरा के सीबीआई फाटक का है. CHA संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष पूजा बावरिया ने कहा कि हम अपनी जायज मांग को लेकर लम्बे वक्त से आंदोलन कर रहे हैं. कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं. इसलिए आज हमें मजबूरन टंकी पर चढ़ना पड़ा हैं. अगर अब भी सरकार ने हमारी मांग को पूरा कर हमें फिर से रोजगार नहीं दिया. हम अपनी जान दे देंगे. कोरोना के वक्त न सिर्फ राजस्थान बल्कि देशभर में CHA को नियुक्ति दी गई थी. लेकिन सिर्फ राजस्थान में ही CHA को हटाया गया हैं.