अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! जल्द शुरू होंगे मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के आवेदन, पहले करवा लें ये जरूरी काम

सरकारी नौकरी और प्रोफेशनल कोर्सेज की तैयारी का सपना देख रहे अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, लेकिन आवेदन से पहले जन आधार पोर्टल पर करवाना होगा यह अनिवार्य अपडेट, वरना अटक सकता है चयन।

Jul 3, 2026 - 11:55
Jul 3, 2026 - 12:28
 0
अल्पसंख्यक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! जल्द शुरू होंगे मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के आवेदन, पहले करवा लें ये जरूरी काम

अनन्य सोच। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस योजना के जरिए विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पात्र छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि इस योजना के तहत विभाग द्वारा सूचीबद्ध प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में अध्ययन का सुनहरा अवसर मिलेगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विभाग के SSO पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

लेकिन इससे पहले अभ्यर्थियों को एक जरूरी काम पूरा करना होगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसी समुदाय के अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपना अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र बनवाकर जन आधार पोर्टल (Jan Aadhaar Portal) पर अनिवार्य रूप से अपडेट करवाना होगा। यदि जन आधार पर अल्पसंख्यक श्रेणी अपडेट नहीं हुई तो अभ्यर्थी का चयन अल्पसंख्यक श्रेणी में नहीं किया जाएगा, जिससे वे इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

ऐसे में विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो, वे बिना किसी रुकावट के तुरंत आवेदन कर सकें। देरी करने पर अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अभी से सतर्क रहना जरूरी है।