Exploring the Depths art exhibition: एक्सप्लोरिंग द डेप्थ्स' कला प्रदर्शनी में आयोजित

Oct 30, 2023 - 12:08
Oct 31, 2023 - 07:45
 0
Exploring the Depths art exhibition: एक्सप्लोरिंग द डेप्थ्स' कला प्रदर्शनी में आयोजित

Ananya soch: Exploring the Depths art exhibition

अनन्य सोच, जयपुर। Exploring the Depths art exhibition: कलाकार दीपांशी शर्मा की 'एक्सप्लोरिंग द डेप्थ्स' आर्ट सोलो प्रदर्शनी (Exploring the Depths art exhibition) राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में लगी.

शर्मा की कलाकृतियों में रोजमर्रा की जिंदगी की पेचीदगियों को कैनवास पर कलाकार ने बखूबी दर्शाया. उनकी पेंटिंग दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं जहां कला और वास्तविकता के बीच की रेखाएं धुंधली नजर आने लगती हैं .

दीपांशी ने बताया कि एक्सप्लोरिंग द डेथ' में मेरा लक्ष्य एक ऐसी दुनिया बनाना था, जहां 'आम' 'खास' हो जाए, जहां 1 प्रत्येक ब्रश स्ट्रोक कैनवास में जान फूंक दे.

अपनी कला के माध्यम से मेरा लक्ष्य दर्शकों को उस सुंदरता की गहराई से देखने के लिए प्रेरित किया, जो हमें हर दिन घेरे रहती है. प्रदर्शनी में चित्रों का एक विविध संग्रह प्रदर्शित किया, जिनमें से प्रत्येक अपनी अनूठी कहानी कहता है.