‘सफलता नहीं, समाज में बदलाव है असली पहचान’: Heroes of India Awards-2026 में गूंजीं प्रेरक कहानियां, 250 से ज्यादा प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
जयपुर बना प्रेरणा, Innovation और Social Impact का मंच; शिक्षा, कला, खेल और उद्यमिता के नायकों को मिली राष्ट्रीय पहचान
अनन्य सोच। गुलाबी नगरी शनिवार को उन चेहरों की कहानियों की साक्षी बनी, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से आगे बढ़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने को जीवन का उद्देश्य बनाया। हिंदुस्तान बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित “Heroes of India Awards-2026” में देशभर से आए 250 से अधिक प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। समारोह में 800 से अधिक अतिथियों की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं ने अपनी संघर्ष यात्रा साझा कर उपस्थित लोगों को भावुक और प्रेरित किया। Graph of Institutions के Founder-Director डॉ. कल्पेश डी. राठौड़ ने कहा कि हर बच्चा विशेष होता है और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण, निरंतर मेहनत तथा सकारात्मक सोच ने उन्हें सफलता दिलाई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में अपने Vision पर परिवार और समाज का विश्वास जीतना आसान नहीं था, लेकिन आज वही संघर्ष उनकी सबसे बड़ी ताकत बन चुका है।
वहीं शिक्षाविद और नेतृत्व विशेषज्ञ डॉ. सीमा नेगी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने Education, Leadership, Artificial Intelligence और Entrepreneurship को समाज निर्माण का मजबूत आधार बताया।
समाज सेवा को सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं पूजा तिवारी
सम्मान प्राप्त करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता, वक्ता और Podcaster पूजा तिवारी ने कहा कि उन्होंने हमेशा व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक समाज हित को प्राथमिकता दी है। उनके अनुसार निरंतर सीखना, लोगों से जुड़ना और अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहना ही सफलता की असली कुंजी है।
आयोजक अभिषेक सोनी ने कहा कि यह केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन वास्तविक नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास है जो अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। Heroes of India Awards-2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली सफलता वही है, जो दूसरों के जीवन में उम्मीद और बदलाव की रोशनी लेकर आए।