Indo Asia Leadership Men and Women Award: इंडो एशिया लीडरशिप मैंन एंड वीमेन अवॉर्ड प्रोग्राम 16 सितम्बर को

Sep 11, 2023 - 22:25
Sep 12, 2023 - 11:35
 0
Indo Asia Leadership Men and Women Award: इंडो एशिया लीडरशिप मैंन एंड वीमेन अवॉर्ड प्रोग्राम 16 सितम्बर को

Annaya soch: Indo Asia Leadership Men and Women Award
अनन्य सोच, जयपुर। Indo Asia Leadership Men and Women Award: जयपुर में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का आना जारी है और वे अब प्रदेश भर की प्रतिभा को मोटिवेट करेंगे. इस अवसर पर बॉलीवुड की वर्सेटाइल अदाकारा भाग्यश्री शिरकत करेंगी तो सेलिब्रिटी होस्ट और एक्टर विकल्प मेहता की मौजूदगी जोश भरेगी. दोनों सेलिब्रिटी इंडो एशिया लीडरशिप मैंन एंड वीमेन अवॉर्ड-2023 में जयपुराइट्स के बीच होंगे. इसके लिए कोमल ट्रेडिंग कंपनी के. टी. सी. ग्रुप द्वारा अवॉर्ड सेरेमनी की ट्रॉफी लॉन्च की गई. कार्यक्रम आयोजक वीरेंदर सिंह चौहान ने बताया, कि जयपुर में 16 सितंबर को बॉलीवुड सेलिब्रिटी भाग्यश्री शिरकत करेंगी तो अक्षय कुमार की मिमिक्री करने वाले एक्टर और परफॉर्मर विकल्प मेहता कार्यक्रम में जोश भरेंगे. वीरेंदर ने कहा, कि दोनों सेलिब्रिटी के साथ मैगजीन जनरल टॉक मीडिया की लॉन्चिंग के साथ विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक आदि क्षेत्र के लोगों को 45 कैटेगरी में भाग्यश्री सम्मान देंगी. इस मौके पर एक टॉक शो हेल्थ, एजुकेशन फैशन के साथ वीमेन सेफ्टी पर होगा. कार्यक्रम के चीफ गेस्ट राज खान होंगे. ट्रॉफी लॉन्च में डॉ. अरविन्द अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल (डायरेक्टर आर्य ग्रुप) मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम में जे. डी. माहेश्वरी, पवन गोयल, कमला पोद्दार, डॉ. निर्मला सेवानी, हेमा हरचंदानी, मनोज शिवकांता पांडेय आदि मौजूद रहे.