रूफटॉप पर जुटे शहर के डिजिटल स्टार्स, म्यूजिक और नेटवर्किंग से सजी शानदार शाम

सीतापुरा के रूफटॉप पर सजी क्रिएटर्स की महफ़िल

Sep 19, 2026 - 07:59
Sep 19, 2026 - 08:04
 0
रूफटॉप पर जुटे शहर के डिजिटल स्टार्स, म्यूजिक और नेटवर्किंग से सजी शानदार शाम

अनन्य सोच । जयपुर के सीतापुरा इलाके में एक रूफटॉप लाउंज उस रात डिजिटल दुनिया के चेहरों से जगमगा उठा। लाइव म्यूजिक और खुली बातचीत के बीच शहर के Content Creators ने बिताई एक यादगार शाम। 

जयपुर के सीतापुरा स्थित होटल सनसिटी प्लाजा के 15 Rooftop Lounge में 16 सितंबर को 'Influencers Night' नाम से एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस Networking Event में शहर के अलग-अलग सोशल मीडिया Influencers और Digital Content Creators ने बड़ी संख्या में शिरकत की। पूरे कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक की धुनों के बीच क्रिएटर्स ने एक-दूसरे से मुलाकात की और शहर के Hospitality तथा Digital Landscape को लेकर खुलकर विचार साझा किए।

डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी की खास पहल

इस पूरे आयोजन के पीछे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करने वाली Digital Marketing Agency Prevoir Infotech की सोच रही। आयोजकों का मकसद था कि शहर के Digital Creator Community को एक साझा मंच पर लाया जाए और उन्हें 15 Rooftop Lounge के अनोखे Concept, Food Menu और Rooftop Experience से रूबरू कराया जाए। इसी सोच के साथ यह Influencers Night एक Casual Interaction की तरह आयोजित की गई, ताकि माहौल सहज और खुला रहे।

संगीत ने बांधा शाम का रंग

कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने का काम Influencer और गायक समीर ने किया, जिन्होंने अपनी Live Music Performance से मेहमानों का दिल जीत लिया। म्यूजिक के इस माहौल में अलग-अलग फील्ड से जुड़े Content Creators ने डिजिटल मीडिया, फूड, लाइफस्टाइल और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े अपने निजी अनुभव भी साझा किए, जिससे यह शाम सिर्फ पार्टी नहीं बल्कि सीखने और नेटवर्किंग का एक बेहतरीन मौका बन गई।

होटल प्रबंधन ने की क्रिएटर्स से सीधी बातचीत

इस आयोजन में होटल सनसिटी प्लाजा के Managing Director योगेश अदानी और General Manager यशवंत राव भी मौजूद रहे। दोनों ने डिजिटल क्रिएटर समुदाय के साथ सीधा संवाद किया और Hospitality Industry में आ रहे बदलावों तथा Digital Platforms की बढ़ती अहमियत पर विस्तार से चर्चा की। आयोजकों का मानना है कि इस तरह की पहल आगे चलकर होटल इंडस्ट्री और डिजिटल क्रिएटर्स के बीच बेहतर तालमेल बनाने का जरिया बन सकती है।