जयपुर के इस डायरेक्टर कपल ने रचा इतिहास! अमिताभ बच्चन की आवाज़ वाली Documentary को मिला National Film Award, जानें पूरी कहानी

जयपुर की माटी ने एक बार फिर देश में अपना डंका बजाया है। पति-पत्नी की इस जोड़ी ने ऐसा कमाल किया है कि पूरा राजस्थान गर्व से झूम उठा है।

Jul 22, 2026 - 23:18
Jul 22, 2026 - 23:23
 0
जयपुर के इस डायरेक्टर कपल ने रचा इतिहास! अमिताभ बच्चन की आवाज़ वाली Documentary को मिला National Film Award, जानें पूरी कहानी

अनन्य सोच। जयपुर के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। देश के सबसे प्रतिष्ठित 72वें National Film Awards में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के गौरवशाली इतिहास पर बनी Documentary '75 Years of NDA' को 'Best Editing' कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। खास बात यह है कि इस डॉक्यूमेंट्री का Direction जयपुर के मूल निवासी Film Director तनुज भाटिया और उनकी पत्नी तनुका लाघाटे ने किया है।

जयपुर में पले-बढ़े तनुज भाटिया ने अपनी स्कूली शिक्षा Seedling Modern High School से पूरी की। बचपन से ही Film Making और Visual Storytelling के प्रति उनका खास लगाव रहा, जिसने आज उन्हें देश के चर्चित Documentary Filmmakers की सूची में शामिल करा दिया है।

लेकिन इस डॉक्यूमेंट्री में ऐसा खास क्या है, जिसने सबका ध्यान खींचा? दरअसल करीब 26 मिनट की यह फिल्म NDA के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, कठिन Military Training, अनुशासन और कैडेट्स के समर्पण को शानदार सिनेमाई अंदाज़ में पेश करती है। फिल्म का निर्माण Puneet Balan Studios ने किया है, जबकि इसकी सबसे बड़ी खासियत है महानायक Amitabh Bachchan की दमदार आवाज़ में हुआ Narration

डॉक्यूमेंट्री के शानदार Editing के लिए इसके Editor मनवीर जसरोटिया को भी National Film Award से नवाजा गया है। फिल्म में दुर्लभ Archival Footage, ऐतिहासिक तस्वीरों और वास्तविक अनुभवों का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि तनुज भाटिया और तनुका लाघाटे इससे पहले भी सेना आधारित चर्चित Projects 'रेजिमेंट डायरीज़' और 'ऑपरेशन मां' का सफल Direction कर चुके हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर फिल्म, कला और मीडिया जगत से जुड़े कई लोगों ने निर्देशक दंपती को बधाई देते हुए इसे राजस्थान की रचनात्मक प्रतिभा की बड़ी जीत बताया है।