जयपुर के नन्हे जीनियस का राष्ट्रीय मंच पर धमाका: Spelling Bee Grand Finale में हासिल की Top Ranks, पूरे राजस्थान का बढ़ाया मान
English Vocabulary और Language Skills में दिखाया दम, Indore में आयोजित National Grand Finale में Jaipur Students ने लहराया परचम
अनन्य सोच। शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में जयपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित कर दी है। Alpha Star Spelling Bee National Grand Finale में शहर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच जयपुर के बच्चों की यह उपलब्धि न केवल उनके स्कूलों बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय बन गई है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता Indore के St. Arnold’s Higher Secondary School, Vijay Nagar में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई, जहां विभिन्न राज्यों से आए विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की English Vocabulary, Pronunciation Skills, Spelling Accuracy और Language Proficiency का गहन मूल्यांकन किया गया।
राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले में St. Anselm’s Senior Secondary School, Jaipur की कक्षा 4 की छात्रा गूंज खंडेलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Second Rank प्राप्त की। वहीं कक्षा 4 के छात्र शेखर प्रतीक पांडेय ने Fourth Rank और कक्षा 6 की छात्रा नयोनिका चौधरी ने Fifth Rank हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा Sophia Senior Secondary School की कक्षा 8 की छात्रा आइना अली खान ने भी राष्ट्रीय स्तर पर Fifth Rank प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आयोजकों के अनुसार प्रत्येक कक्षा के Top 5 Winners को Trophy और Cash Prize से सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को Participation Trophy और National Rank Certificate प्रदान किए गए।
विशेषज्ञों का मानना है कि Spelling Bee जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में Communication Skills, Word Power, Confidence Building और Language Development को नई दिशा देती हैं। जयपुर के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
यह सफलता साबित करती है कि जयपुर के छात्र अब केवल राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।