टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन: जयपुर में टोल प्लाजा पर होंगे वाहन सीज, 10 हजार तक जुर्माना तय

टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन: जयपुर में टोल प्लाजा पर होंगे वाहन सीज, 10 हजार तक जुर्माना तय

अनन्य सोच। Transport Department Rajasthan: जयपुर में टैक्स चोरी करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। (Jaipur RTO) बकाया मोटरयान (Vehicle Tax) कर नहीं चुकाने वाले वाहनों को अब सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं मिलेगी। विभाग के अनुसार शहर में 3000 से अधिक वाहन ऐसे हैं, जिन पर मोटरयान कर बकाया है और वे लंबे समय से टैक्स डिफॉल्टर बने हुए हैं। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने विशेष अभियान चलाने के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना टैक्स चुकाए वाहन चलाना परमिट शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन मालिकों पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही बकाया टैक्स और पेनल्टी भी वसूली जाएगी। (Toll Action) इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए बुधवार से जयपुर के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। ये टीमें टैक्स बकाया वाले वाहनों की पहचान कर मौके पर ही उन्हें सीज करने की कार्रवाई करेंगी। विभाग का मानना है कि इस सख्ती से न केवल टैक्स चोरी पर रोक लगेगी, बल्कि (Tax Recovery) सरकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया मोटरयान कर जमा करा दें, ताकि किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।