Event Managers Day: जयपुर का ग्लोबल इनिशिएटिव इवेंट मैनेजर्स डे आज 

May 31, 2025 - 06:19
Jun 2, 2025 - 10:56
 0
Event Managers Day: जयपुर का ग्लोबल इनिशिएटिव इवेंट मैनेजर्स डे आज 

Ananya soch: Event Managers Day

अनन्य सोच। Event Managers Day news: जयपुर से शुरू हुए इवेंट मैनेजरस डे पूरी दुनिया में आज 31 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा. विश्व के लगभग 50 शहरों में इसी प्रकार के आयोजन होंगे. इस वर्ष की थीम सस्टेनेबल इवेंट्स रखी गई है, जिसके तहत संपूर्ण इवेंट मैनेजमेंट कम्युनिटी एनवायरनमेंट फ्रेंडली इवेंट करने का प्रयास करेगी एवं ऊर्जा तथा खाने की बचत पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम जयपुर के रॉयल् होटल होगा, जिसमें देश के लगभग 200 से ज्यादा इवेंट प्रोफेशनल से जुड़ेंगे एवं किस प्रकार से इवेंट इंडस्ट्री को नए आयाम पर ले जाया जा सकता है इस पर मंथन करेंगे. सस्टेनेबल इवेंट्स पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा जिसके तहत पूरे वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाएगी एवं विशेषज्ञों का सहयोग लेकर सस्टेनेबल इवेंट्स किए जाएंगे.