Jaipur Architecture Festival: JECC में इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के साथ जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का भव्य आयोजन
06–07 फरवरी को देश के शीर्ष आर्किटेक्ट्स और नीति-निर्माता होंगे एक मंच पर
Ananya soch: Jaipur Architecture Festival
अनन्य सोच। JECC Sitapura Jaipur में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 (India Stone Mart 2026) के समानांतर जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का आयोजन 06 एवं 07 फरवरी को किया जा रहा है. यह फेस्टिवल (Sustainable Urban Design) वास्तुकला, शहरी विकास और सस्टेनेबल डिज़ाइन पर केंद्रित एक राष्ट्रीय मंच के रूप में उभरेगा, जहां नीति, डिज़ाइन और उद्योग के बीच सार्थक संवाद होगा.
(Stone Architecture) जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन शुक्रवार, 06 फरवरी को अपराह्न 4 बजे मुग्धा कन्वेंशन हॉल में किया जाएगा. उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल करेंगे. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और राज्य मंत्री संजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी. उद्घाटन सत्र में देश के प्रमुख आर्किटेक्ट्स, शहरी नियोजक, नीति-निर्माता और स्टोन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे.
फेस्टिवल का प्रमुख फोकस स्टोन आधारित वास्तुकला, आधुनिक शहरी नियोजन, पारंपरिक निर्माण तकनीकों और पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन पर रहेगा. कार्यक्रम के दौरान पैनल डिस्कशन, एक्सपर्ट टॉक्स और केस स्टडी प्रस्तुतियों के माध्यम से भविष्य के शहरों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
इस अवसर पर ऑल इंडिया स्टोन आर्किटेक्चरल अवार्ड 2025 के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. इंडिया स्टोन मार्ट 2026 से जुड़ा यह आर्किटेक्चर फेस्टिवल आर्किटेक्ट्स, शहरी नियोजकों और स्टोन इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण, प्रभावी और प्रेरणादायक आयोजन साबित होगा.