केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश मामला: पायलट राजवीर की पार्थिव देह पहुंची जयपुर, परिवार में मचा कोहराम

Jun 17, 2025 - 17:41
Jun 18, 2025 - 17:02
 0
केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश मामला: पायलट राजवीर की पार्थिव देह पहुंची जयपुर, परिवार में मचा कोहराम

Ananya soch: Kedarnath helicopter crash case: Pilot Rajveer's body reaches Jaipur, family in turmoil

अनन्य सोच। Kedarnath helicopter crash case news: केदारनाथ में रविवार को हुए helicopter crash में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह की पार्थिव देह मंगलवार सुबह शास्त्री नगर थाने में एंबुलेंस से लाया गया था. इस दौरान बेटे की बॉडी देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. राजवीर का अंतिम संस्कार चांदपोल मोक्षधाम में किया. अंतिम यात्रा में राजवीर सिंह की लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी दीपिका चौहान आर्मी यूनिफॉर्म में पति की फोटो थामे हुए चलीं. यात्रा में राजवीर सिंह अमरे रहे के नारों की गूंज थी. राजवीर के बड़े भाई चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद रुद्रप्रयाग में डीएनए टेस्ट के बाद उन्हें बॉडी सौंपी गई, हालांकि उन्होंने अंगूठी और घड़ी से भाई की पहचान पहले ही कर ली थी.