“ग्लैमर की शाही रात: वेदिका जैन और दीपिका चौधरी ने जीते ताज, ‘मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026’ का ग्रैंड फिनाले बना यादगार”

रामाज रिज़ॉर्ट पैलेस में सजा खूबसूरती, आत्मविश्वास और टैलेंट का संगम—विजेताओं को मिला एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार

“ग्लैमर की शाही रात: वेदिका जैन और दीपिका चौधरी ने जीते ताज, ‘मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026’ का ग्रैंड फिनाले बना यादगार”

अनन्य सोच। टोंक रोड चाकसू स्थित रामाज रिज़ॉर्ट पैलेस में “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1” का भव्य ग्रैंड फिनाले शनिवार को शानदार अंदाज में आयोजित हुआ। राज्यभर से ऑडिशन और विशेष ग्रूमिंग सेशंस के बाद चुनी गई टॉप 51 फाइनलिस्ट्स ने मंच पर अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वेदिका और दीपिका बनीं विजेता

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कोटा की वेदिका जैन ने “मिस राजस्थान ग्लैमर 2026” का खिताब अपने नाम किया, जबकि जयपुर की दीपिका चौधरी “मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” की विजेता बनीं। दोनों विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मिस कैटेगरी में वेदिका तेहलानी प्रथम रनर-अप और अनुप्रिया मीना द्वितीय रनर-अप रहीं, वहीं कुमकुम बैरवा और अहाना ल्यूक ने तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। मिसेज कैटेगरी में मोनिका ओझा प्रथम उपविजेता और ज्योति शर्मा द्वितीय उपविजेता रहीं। 

महिला सशक्तिकरण का मजबूत मंच

आयोजकों चिराग चौधरी और राकेश चौधरी ने बताया कि यह पेजेंट महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी अलग पहचान स्थापित करने का अवसर देता है। यह मंच न केवल ग्लैमर बल्कि आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का भी प्रतीक है।

ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्न-उत्तर जैसे आकर्षक सेगमेंट्स शामिल रहे, जिनका मूल्यांकन अनुभवी जूरी पैनल द्वारा किया गया। 

पूरे राजस्थान से प्रतिभाओं का संगम

कार्यक्रम में जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, सीकर, दौसा और लालसोट सहित विभिन्न शहरों की प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मोहित तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्पॉन्सर्स और पार्टनर्स के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम ग्लैमर, प्रतिस्पर्धा और उत्साह का शानदार संगम बनकर उभरा।