500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाई दमदार मौजूदगी
अनन्य सोच। Miss Rajasthan Glamour: राजस्थान के फैशन और ग्लैमर जगत में मंगलवार को उत्साह और ऊर्जा का शानदार नज़ारा देखने को मिला, जब (Miss Rajasthan Glamour audtion) मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1 के ग्रैंड ऑडिशन का आयोजन गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल ग्रैंड सफारी में किया गया। प्रदेशभर से आई 500 से अधिक प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चिराग और राकेश कुमार द्वारा आयोजित यह पेजेंट उभरते मॉडल्स और प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है, जहां वे अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रख सकें। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास के जरिए जजों को प्रभावित किया।
ज्यूरी पैनल में सीनियर मॉडल एवं अभिनेत्री तारा खान, रोशनी घोष, पवन गोयल और जेडी माहेश्वरी जैसे अनुभवी नाम शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का गहन मूल्यांकन किया। आयोजन को शिव ज्वेलर्स ने पावर किया, जबकि अवंता और देसी बीट्स को-पावर्ड पार्टनर रहे। सीएनएक्स न्यूज़ इस पेजेंट के प्रस्तुतकर्ता हैं, वहीं भारत 24 और फर्स्ट इंडिया न्यूज़ आधिकारिक मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोहित तिवारी, हुकम सिंह, महेश शर्मा, ऋषभ अग्रवाल और नितिन भोगल की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आयोजकों ने होटल ग्रैंड सफारी का सफल मेज़बानी के लिए आभार जताया। अब सभी की निगाहें 11 अप्रैल 2026 को चाकसू स्थित टोंक रोड के एक रिसॉर्ट में होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां चयनित प्रतिभागी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। यह पेजेंट न केवल सौंदर्य का उत्सव है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मविश्वास को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम भी बन रहा है।