Poornima Group का बड़ा Academic Innovation, IIT-NIT मॉडल पर मिलेगा Minor Specialization

B.Tech के साथ AI, Data Science और Cyber Security की Extra Expertise! अब केवल B.Tech Degree ही नहीं, बल्कि Industry-Oriented Minor Specialization के साथ Students अपने Career को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। Jaipur के Poornima Group ने Engineering Education में ऐसा Innovation किया है, जो छात्रों को IIT और NIT की तर्ज पर Advanced Skill Development और Better Placement Opportunities प्रदान करेगा।

Jun 9, 2026 - 22:19
Jun 10, 2026 - 07:50
 0
Poornima Group का बड़ा Academic Innovation, IIT-NIT मॉडल पर मिलेगा Minor Specialization

अनन्य सोच। बदलती तकनीकी दुनिया में केवल पारंपरिक डिग्री अब सफलता की गारंटी नहीं मानी जाती। इसी चुनौती को अवसर में बदलते हुए Poornima Group ने Engineering Education में एक महत्वपूर्ण नवाचार किया है। पिछले तीन दशकों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके ग्रुप के Poornima College of Engineering (PCE) और Poornima Institute of Engineering & Technology (PIET) को NAAC Accreditation और Autonomous Status मिलने के बाद अब छात्रों के लिए नए युग की शिक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

कॉलेजों को Autonomous Status मिलने से अपने स्तर पर Industry की जरूरतों के अनुरूप Curriculum Design करने का अधिकार प्राप्त हुआ है। इसी के तहत Industry Experts के सहयोग से तैयार किए गए नए Syllabus में B.Tech Degree के साथ Minor Specialization का विकल्प जोड़ा गया है। यह पहल देश के प्रतिष्ठित IITs और NITs में संचालित Academic Model के समान मानी जा रही है।

Poornima Group के Director (Admissions) डॉ. नीरज जैन ने बताया कि संस्थान छात्रों को उनकी मुख्य Engineering Branch के साथ अतिरिक्त Skill Development और Career-Focused Learning के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। तीसरे Semester से Students अपनी रुचि के अनुसार Minor या Specialization Course चुन सकेंगे, जिससे उनकी मूल Degree के साथ अतिरिक्त विशेषज्ञता भी जुड़ जाएगी।

इस Academic Innovation का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि Students अपनी B.Tech Degree के साथ Artificial Intelligence (AI), Machine Learning, Data Science, Cyber Security, Intelligent IoT & Automation, Robotics, Smart Systems, Infrastructure Engineering, Smart Grid और Renewable Energy जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे।

विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान Job Market में Multi-Skilled Professionals की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में Degree के साथ Minor Specialization छात्रों की Employability को मजबूत करेगा और Campus Placement के दौरान उन्हें अतिरिक्त बढ़त दिलाएगा।

संस्थान प्रबंधन का कहना है कि Autonomous Status के कारण UGC Funding और Research Opportunities में भी वृद्धि हुई है। इन संसाधनों का उपयोग Academic Excellence, Innovation और Research Ecosystem को और मजबूत बनाने में किया जा रहा है। यही कारण है कि Poornima Group अब केवल Degree प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि Future-Ready Engineers तैयार करने वाला Education Hub बनकर उभर रहा है।