Poster launch of Saheliyon Ri Teej: सहेलियों री तीज का पोस्टर लॉन्च

Jul 17, 2024 - 15:08
Jul 18, 2024 - 16:28
 0
Poster launch of Saheliyon Ri Teej: सहेलियों री तीज का पोस्टर लॉन्च

Ananya soch: Poster launch of Saheliyon Ri Teej

अनन्य सोच। Poster launch of Saheliyon Ri Teej: अनन्य सोच लेडीज क्लब की ओर से 20 जुलाई को अजमेर रोड स्थित वी वन प्राइड में आयोजित सहेलियों री तीज कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च बुधवार को मोती डुंगरी गणेश मन्दिर में हुआ. पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में क्लब फाउंडर अर्चना बैराठी, क्लब प्रेसिडेंट नेहा अग्रवाल, वीवीआईपी गेस्ट बसंत बैराठी, चाइल्ड एक्टर अर्विक बैराठी, कविता सोकल, भवि सोकल, विपिन बैराठी सहित अन्य मौजूद थे.

अर्चना ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां होगी, जिसमें रैंप वॉक, डांस, सिंगिंग, मिमिक्री सहित अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी. इस दौरान मिसेज लहरिया क्वीन, मिसेज तीज क्वीन, बेस्ट रैंप वॉक, बेस्ट ड्रेस, फोटोजेनिक फेस जैसे टाइटल महिला प्रतिभागियों को दिए जाएंगे.