Pravasi Rajasthani Diwas 2026: 3 सप्ताह में 4 हजार से अधिक Registrations, UAE सबसे आगे

Pravasi Rajasthani Diwas 2026 के लिए 3 सप्ताह में 4,000 से अधिक पंजीकरण मिले। UAE सबसे आगे। 8 से 10 दिसंबर तक जयपुर में आयोजन, मुख्य कार्यक्रम JECC में।

Nov 6, 2026 - 19:35
Nov 6, 2026 - 19:38
 0
Pravasi Rajasthani Diwas 2026: 3 सप्ताह में 4 हजार से अधिक Registrations, UAE सबसे आगे

अनन्य सोच । अपनी जड़ों से जुड़े रहने और गृह प्रदेश के विकास में योगदान देने की प्रवासी राजस्थानियों की इच्छा Pravasi Rajasthani Diwas 2026 को मिले प्रतिसाद में साफ दिख रही है। 11 अक्टूबर से शुरू हुए Registration में करीब तीन सप्ताह में 4,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं।

UAE टॉप पर, देश में इन राज्यों से ज्यादा Registrations

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से सबसे अधिक पंजीकरण आए हैं। इसके बाद सिंगापुर, मॉरीशस, अमेरिका (US) और ब्रिटेन (UK) का स्थान है। अल्बानिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, बहरीन, बेल्जियम और कनाडा से भी प्रवासी राजस्थानियों ने पंजीकरण कराया है। देश के भीतर बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश आगे रहे।

8 से 10 दिसंबर तक तीन दिवसीय Event

आयोजन 8 दिसंबर को ‘शेखावाटी हेरिटेज मीट’ से शुरू होगा। 9 दिसंबर को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम होगा। 10 दिसंबर को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें 6 Sectoral Sessions होंगे। इनमें पर्यटन, अर्बन डेवलपमेंट, उद्योग, एनर्जी और माइंस जैसे क्षेत्रों में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। ‘प्रवासी राजस्थानी’ सत्र में विकास में प्रवासी समुदाय की भूमिका पर विचार होगा।

Investment और Partnership पर फोकस

निवेश संवर्धन ब्यूरो के आयुक्त श्री नीलाभ सक्सैना ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को जड़ों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रवासियों की विशेषज्ञता, उद्यमशीलता, निवेश और वैश्विक अनुभव को राजस्थान के विकास से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। आयोजन का उद्देश्य Investment, Business Partnership और Knowledge Exchange को बढ़ावा देकर ‘विकसित राजस्थान’ के विजन को मजबूत करना है।

कौन कर रहा है आयोजन, कैसे करें Registration

आयोजन DoRA, राजस्थान फाउंडेशन, BIP तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इसमें उद्योगपति, निवेशक, उद्यमी, पेशेवर, नीति-निर्माता और सरकारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण जारी है: https://rising.rajasthan.gov.in/pravasi-divas/registration