राज्य स्तरीय वन मेले का शुभारंभ, आदिवासी वन उत्पादों को मिलेगा सशक्त बाजार: संजय शर्मा
Ananya soch: State Level Forest Fair
अनन्य सोच। Environment Conservation: Rajasthan Forest Department द्वारा सचिवालय नर्सरी, जयपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वन मेले का उद्घाटन सोमवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Sanjay Sharma ने किया.
वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार यह मेला वन व वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ औषधीय एवं अन्य वन्य उत्पादों का उत्पादन करने वाले आदिवासियों और स्थानीय समुदायों को आजीविका के लिए प्रभावी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने बताया कि आगामी समय में संभाग और जिला स्तर पर भी वन मेलों का आयोजन किया जाएगा तथा जयपुर में राष्ट्रीय स्तर का वन मेला आयोजित करने की योजना है. इस अवसर पर आरएफबीडीपी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संवर्धन मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया गया.
मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों और संस्थाओं द्वारा शहद, जड़ी-बूटी, बांस उत्पाद, मिलेट आधारित खाद्य पदार्थ व हस्तशिल्प सहित करीब 52 स्टॉल्स लगाए गए हैं.