Ramayana Part 1 Release Date: 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म, दशहरा से Advance Booking

नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। नवरात्रि पर नया पोस्टर जारी, दशहरा से एडवांस बुकिंग शुरू होगी। जानें स्टारकास्ट और रिलीज फॉर्मेट।

Oct 12, 2026 - 10:54
Oct 12, 2026 - 17:20
 0
Ramayana Part 1 Release Date: 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म, दशहरा से Advance Booking
'रामायण: पार्ट 1' के नए पोस्टर में राम बने रणबीर कपूर, सीता बनीं साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और पीछे रावण के रूप में यश।

अनन्य सोच । नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana Part 1) की Release Date का आधिकारिक ऐलान हो गया है। मेकर्स ने नवरात्रि के अवसर पर नया पोस्टर जारी कर बताया कि फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Poster में दिखी भव्यता

नए पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी देवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में पारंपरिक वनवासी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। तीनों के चेहरों पर सौम्यता और संकल्प का भाव दिखता है। उनके ठीक पीछे 'रॉकिंग स्टार' यश रावण के विशाल और आक्रामक रूप में बाहें फैलाए खड़े हैं। पोस्टर पर "YEH RAM KE YUG KA AARAMBH HAI" टैगलाइन लिखी है, जो धर्म-अधर्म के महासंग्राम का संकेत देती है।

दशहरा से Advance Booking

मेकर्स के अनुसार इस साल दशहरा के शुभ अवसर से फिल्म की Advance Booking शुरू हो जाएगी। दर्शक अपने पसंदीदा सिनेमाघरों में पहले से टिकट बुक कर सकेंगे।

Multiple Languages और IMAX में Release

फिल्म नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार के ऑस्कर विजेता DNEG और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में और IMAX जैसे सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में रिलीज होगी। भारत से बाहर वैश्विक स्तर पर सोनी पिक्चर्स और हिंदी भाषी बाजारों में धर्मा प्रोडक्शंस इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगा।