Shankar Saini को मिला बड़ा सम्मान, Rotary Club Jaipur ने दिया 'Unsung Hero' अवार्ड

वर्षों से निस्वार्थ Social Service के जरिए समाज में बदलाव की अलख जगा रहे Shankar Saini को Rotary Club Jaipur ने "Unsung Heroes" सम्मान से नवाजा। Rotary Bhawan, M.I. Road में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें Rotary Dupatta और Memento भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों को समर्पित रहा, जो बिना किसी प्रचार के समाज के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Jul 12, 2026 - 07:34
Jul 12, 2026 - 07:35
 0
Shankar Saini को मिला बड़ा सम्मान, Rotary Club Jaipur ने दिया 'Unsung Hero' अवार्ड

अनन्य सोच। जयपुर के Shankar Saini को Rotary Club Jaipur ने अपने प्रतिष्ठित "Unsung Heroes" सम्मान से सम्मानित किया। Rotary Bhawan, M.I. Road में आयोजित विशेष सभा में क्लब के अध्यक्ष Rotarian Kishan Sharma के नेतृत्व में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को सम्मान देना था, जो समाज के लिए चुपचाप सेवा कर रहे हैं और दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

कार्यक्रम में Shankar Saini को उनकी उल्लेखनीय Social Service के लिए Rotary Dupatta एवं Memento प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान के साथ यह संदेश भी दिया गया कि समाज की असली ताकत ऐसे लोगों से बनती है, जो बिना किसी स्वार्थ के जनहित में कार्य करते हैं।

इस अवसर पर Jyotsna Chauhan, Munna Lal Yadav, Mayank Agrawal, Meena Arora, Rajveer Soni को भी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान क्लब की सचिव Rotarian Shilpa Bendre ने सभी सम्मानित अतिथियों से संवाद किया, जिसमें उन्होंने अपने सेवा कार्यों के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि Unsung Heroes समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिनकी वजह से अनेक लोगों के जीवन में उम्मीद और सकारात्मक बदलाव आता है। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास भी है। धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Rotary Club Jaipur ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को मंच देकर समाज के सामने उनकी प्रेरक कहानियां लाने का अभियान जारी रहेगा।