State Level Van Mela: 9–10 फरवरी को जयपुर में राज्य स्तरीय वन मेला 2026 वन मंत्री संजय शर्मा करेंगे शुभारंभ
Ananya soch: State Level Van Mela
अनन्य सोच। Rajasthan Forest Department द्वारा Environmental Awareness के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वन मेला–2026 (State Level Van Mela) का आयोजन 9 एवं 10 फरवरी को सचिवालय नर्सरी, जयपुर में किया जाएगा. मेले का शुभारंभ 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे माननीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Sanjay Sharma करेंगे. वन मेले में वन एवं वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, पौधारोपण, औषधीय पौधों और सतत संसाधन उपयोग से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. राजस्थान सहित अन्य राज्यों की संस्थाओं की भागीदारी रहेगी। शहद, जड़ी-बूटी, बांस उत्पाद, मिलेट आधारित खाद्य पदार्थ और जनजातीय कला के स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे.