Miss Rajasthan 2023: खजाना महल में होगी ट्रेडिशनल और हेरिटेज प्रमोशन एक्टिविटी

Jul 23, 2023 - 21:35
Jul 24, 2023 - 06:59
 0
Miss Rajasthan 2023:  खजाना महल में होगी ट्रेडिशनल और हेरिटेज प्रमोशन एक्टिविटी

Ananya soch: Miss Rajasthan 2023

अनन्य सोच। फ्यूजन ग्रुप द्धारा व खजाना महल के सहयोग से आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान का सोमवार को जलमहल स्थित खजाना महल में  हेरिटेज प्रमोशन एक्टिविटी का आयोजन होगा. आयोजक योगेश मिश्रा व खजाना महल के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान अपने हेरिटेज और कल्चर के लिए जाना जाता है. इसी अध्याय में खजाना महल की पहल के साथ इस बार मिस राजस्थान में मिस राजस्थान की टॉप फाइनलिस्ट अपने टूरिज्म कल्चर और हेरिटेज को प्रमोद करेगी. गौरतलब है कि खजाना महल म्यूजियम ऑफ जेम ऐंड ज्वेलरी का इंडिया का पहला म्यूजियम जयपुर में बनाया जा रहा हैं. ट्रेडिशनल शूट मे टॉप फाइनलिस्ट को फेमस बॉलीवुड डिज़ाइनर संजय शर्मा का कलेक्शन शोकेस होगा. साथ ही दिवा एंड डेबोनियर की मीनाक्षी सोलंकी का स्पेशल लुक देखने लायक होगा. फैशन फोटोग्राफर वासु जैन हेरिटेज को मॉडल के साथ कैप्चर करेंगे.