रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता- Acharya Prerna A Jain 

रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता- Acharya Prerna A Jain 

अनन्य सोच। होली का त्योहार आने वाला है. हर साल होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। सभी लोग इस दिन अधर्म पर धर्म की जीत के रंग में रंगे होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल होली पर ग्रहों का संयोग भी बन रहा हैं। इस बार 6 मार्च को शनिदेव कुंभ राशि में उदय होने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा तो आइए जानते हैं कि इस होली पर किन जातकों की किस्मत चमकेगी।

हिंदू धर्म में रंगों को बेहद खास माना गया है। कहा जाता है कि व्यक्ति के जीवन में रंगों का जितना सकारात्मक होता है, उतना ही ये नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। साथ ही रंगों को सुख, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शास्त्रों में मान्यता है कि राशि के अनुसार अगर रंगों का चुनाव किया जाय तो आपकी किस्मत को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे में इस बार होली पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कुंडली से ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है।

Acharya Prerna A Jain 
( Healer/ Tarot card reader/Astrologer Vastu consultant/ Watch analyser)


राशिफल 

मेष राशि (Aries) -
(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

मेष राशि के जातकों के लिए ये समय काफी बेहतर रहने वाला है. जो काम काफी लंबे समय से अटके हुए हैं, वो सभी पूरे हो जाएंगे। वहीं, ऑफिस में जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। इसके अलावा, जितने भी जातक नौकरी पाने की तैयारी में लगे हैं उन्हें नौकरी मिल सकती हैं। अहंकार को छोड़कर आगे बढ़ें। होली का त्योहार आगे बढ़ने के अवसर दे रहा है, नेगेटिव बातों पर ध्यान न दें। काम पर फोकस रखें। सितारे आगे बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। इस होली पर मेष राशि वाले लाल रंग के चंदन भगवान को लगाएं और लाल रंग के रंग-गुलाल से होली खेलें।


वृष राशि - Taurus
(ई,ई,ए,ओ, वा,वि,वू,वे,वो)

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र ग्रह का सबसे पसंदीदा रंग सफेद या गुलाबी होता हैं। वृषभ राशि के जातक या वृष लग्न के जातक होली खेलने के दौरान सफेद, गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करें। इन्हीं रंगों के वस्त्रों को इस दिन धारण भी करें। वृषभ राशि के जातकों को इस दिन मां दुर्गा, मां भवानी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से निश्चित ही ये होली उनके लिए धनधान्य से पूर्ण और समृद्धि लेकर आएगी।


मिथुन राशि - Gemini
( क, की,कु,घ,ड़,छ,के,को, है)

मिथुन राशि के जातकों के लिए ये होली बेहद शुभ होने वाला है। इस बार प्रमोशन का भी योग बन रहा है। जितने भी जातक विदेश यात्रा पर जाने की तैयारी में लगे हैं, वो सभी यात्रा पर जा सकते हैं। धन बचत की दृष्टि से भी ये होली जातकों के लिए काफी बेहतर होने वाला हैं। समय का सदुपयोग करें। सफलता मिलेगी। होली के बाद नए काम शुरू करें। सफलता मिलेगी। होली पर मिथुन राशि वाले हरे रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और हरे रंग से होली खेलें।


कर्क राशि -Cancer
(ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

जीवन में होने वाले ये बदलाव कुछ आपके मन मुताबिक तो कुछ मन के विपरीत हो सकते हैं। मसलन माह की शुरुआत उन लोगों के लिए शुभ रहने वाली है जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। यह समय उनके लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है जो अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्रयासरत थे। ऐसा करने में आपको घर-परिवार के साथ इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। चंद्र देव को सफेद रंग है। ऐसे में इस राशि के जातक सफेद रंग से होली खेल सकते हैं। इसके अलावा पीला रंग भी चुन सकते हैं। ऐसा करने से करियर में लाभ मिलेगा।

सिंह राशि- Leo
(म,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए ये होली काफी मंगलमय हैं। जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत होने वाला हैं। घर में सकारात्मकता का संचार होने वाला हैं। इतना ही नहीं, जितने भी जातकों नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें नौकरी मिलने का योग बन रहा है। होली पर सिंह राशि वाले पीले रंग अपने ईष्ट भगवान को लगाएं और पीले रंग से होली खेलें ।


कन्या राशि - Virgo 
(टो,प,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस रंग के जातक हरा के अलावा बैंगनी या लाल रंग का उपयोग कर सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का रंग माना जाता है।


तुला राशि - Libra 
(र,री,रू,रो,ता,ति,तू,ते)

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातक नीला, गुलाबी या फिर हरे रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- Scorpio
(तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ऐसे में इस राशि के जातक लाल के अलावा मेहरून और बैंगनी कलर से होली खेल सकते हैं।

धनु राशि - Sagittarius
(ये,यो,भी,भ,भू,धा,फा,ढा़, भे)

धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति देव है। ऐसे में इस राशि के जातक पीले या फिर लाल रंग से खेल सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।


मकर राशि -Capricorn
(भो,ज,जी,खी,खू,खे,खो,ग,गि )

मकर राशि के स्वामी भी शनि देव है। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला जैसे रंगों से होली खेल सकते हैं।

कुंभ राशि - Aquarius
(गु,गे,गो,सा,सी,सु,से,सो,द)

इस राशि के स्वामी शनिदेव है। ऐसे में इस राशि के जातक नीला, काला, पीला, नारंगी आदि रंगों से खेल सकते हैं। लेकिन लाल रंग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

मीन राशि- Pisces
(दी,दू,थ,झ,ञ़,दे,दो,चा,ची)

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। ऐसे में इस राशि के जातक पीला या फिर हरा रंग से होली खेल सकते हैं। इससे शुभ लाभ मिलेगा।

Book appointment for personal consultation
ACHARYA PRERNA A JAIN
7568156789

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अनन्य सोच इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।