एडिशनल एसपी जगराम मीणा को 9.35 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडा

Jun 27, 2025 - 22:48
Jun 30, 2025 - 16:39
 0
एडिशनल एसपी जगराम मीणा को 9.35 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडा

Ananya soch: Additional SP Jagaram Meena caught taking bribe of Rs 9.35 lakh

अनन्य सोच। ACB ने शुक्रवार को अपने ही एडिशनल एसपी जगराम मीणा को 9.35 लाख रुपए की रिश्वत राशि के साथ शिवदासपुरा टोल नाके पर पकड़ा. उनके जगतपुरा केसर नगर स्थित घर की तलाशी में करीब 20 लाख रुपए और बरामद हुए. यह कार्रवाई एसीबी की इंटेलिजेंस विंग की सूचना पर की गई. एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि जगराम मीणा लंबे समय से झालावाड़ चौकी पर तैनात थे और दो दिन पहले उनका तबादला भीलवाड़ा हुआ था. शुक्रवार को इंटेलिजेंस को सूचना मिली कि जगराम भारी रिश्वत राशि लेकर जयपुर आ रहे हैं. एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और सुनील सिहाग की टीम ने शिवदासपुरा टोल पर उनकी कार रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें 9.35 लाख रुपए नकद मिले. जगराम इस राशि का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. टोल पर कार्रवाई के बाद एसीबी ने जगराम के केसर नगर स्थित घर पर सर्च शुरू किया. देर रात तक एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्रवाई जारी रही.