book Mahabharata ke Hanuman: अंशु हर्ष की पुस्तक "महाभारत के हनुमान " पुस्तक का हुआ लोकार्पण

पंडित विजय शंकर मेहता और महंत श्री गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ लोकार्पण

Jun 29, 2023 - 06:58
Jun 30, 2023 - 10:02
 0
book Mahabharata ke Hanuman: अंशु हर्ष की पुस्तक "महाभारत के हनुमान " पुस्तक का हुआ लोकार्पण
-book Mahabharata ke Hanuman:
अनन्य सोच, जयपुर।  पंडित विजय शंकर मेहता जी व महंत गोपाल दास जी के सानिध्य में अशोक क्लब में अंशु हर्ष की पुस्तक महाभारत के हनुमान का विमोचन कार्यक्रम हुआ.
अंशु की इस किताब " महाभारत के हनुमान " में हनुमानजी से जुड़ी महाभारत युग के प्रसंग है. अंशु की जिज्ञासा है कि वो हनुमानजी को ज्यादा समझना चाहती है और पेशे से लेखक होने के कारण अपनी बात की अभिव्यक्ति करना जानती है , हालांकि आध्यात्मिक राह के अनुभव शब्दों में बांधे नहीं जा सकते. लेकिन ये एक प्रयास है.
पंडित विजय शंकर मेहता जी ने भी हनुमानजी के महाभारत से जुड़े प्रसंग सुनाए भीम और अर्जुन के अहंकार के प्रसंग की विस्तृत व्याख्या की व  अंशु  हर्ष के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि  इस दौर में उनका ये कार्य सराहनीय है जब घर और बाहर की सभी जिम्मेदारियों को निभाते हुए आध्यात्मिक राह पर चल रही है जहां साहित्य और लेखन के माध्यम से अपना  कार्य कर रही है.
महंत श्री गोपाल दास जी महाराज की उपस्थिति कार्यक्रम को सजीव कर गई अपने उद्बोधन में उन्होंने पंडित मेहता जी का स्वागत किया और अंशु हर्ष के लेखन की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया. सोमेंद्र हर्ष व सुधीर माथुर ने अथितियों का सम्मान किया और कार्यक्रम का मंच संचालन यश कालरा ने किया.