modern theatre and Gavari workshop:आधुनिक रंगमंच एवं गवरी कार्यशाला के लिए ऑडिशन में कलाकारों ने दिखाया हुनर

Aug 18, 2024 - 15:25
Aug 19, 2024 - 10:41
 0
modern theatre and Gavari workshop:आधुनिक रंगमंच एवं गवरी कार्यशाला के लिए ऑडिशन में कलाकारों ने दिखाया हुनर

Ananya soch: modern theatre and Gavari workshop

अनन्य सोच। modern theatre and Gavari workshop: जवाहर कला केन्द्र की ओर से आधुनिक रंगमंच एवं गवरी लोकनाट्य शैली आधारित अभिनय एवं प्रस्तुतिपरक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. वरिष्ठ नाट्य निर्देशक साबिर खान के निर्देशन में होने वाली कार्यशाला के लिए उम्मीदवारों के ऑडिशन 17 और 18 अगस्त को आयोजित किए गए. निर्देशक साबिर खान के साथ साथ-साथ रंगमंच विशेषज्ञ इस दौरान मौजूद रहे. उम्मीदवारों ने अपने हुनर के जरिये अपनी सीट सुनिश्चित की. 

इस 45 दिवसीय गहन रंगमंच कार्यशाला में मॉडर्न थिएटर और लोक नाट्य गवरी को समावेशित करते हुए दोनों की बारीकियां सिखाते हुए नाटक तैयार किया जाएगा, जिसका मंचन केन्द्र में होगा. गौरतलब है कि 50 से अधिक उम्मीदवारों ने कार्यशाला के लिए आवेदन किया है.