सुबह 6 बजे दौड़ी ‘सीएमए शक्ति’: 100 से ज्यादा प्रोफेशनल्स ने दिया फिटनेस और प्रोफेशनल प्राइड का संदेश, जयपुर में गूंजी ‘Run for CMA’ की हुंकार

CMA Foundation Day पर अनोखी पहल, स्वास्थ्य, अनुशासन और Professional Unity का दिखा शानदार संगम

May 31, 2026 - 22:39
 0
सुबह 6 बजे दौड़ी ‘सीएमए शक्ति’: 100 से ज्यादा प्रोफेशनल्स ने दिया फिटनेस और प्रोफेशनल प्राइड का संदेश, जयपुर में गूंजी ‘Run for CMA’ की हुंकार

अनन्य सोच। जब अधिकांश शहर अभी नींद से जाग ही रहा था, तब जयपुर की सड़कों पर सफेद टी-शर्ट पहने 100 से अधिक CMA Professionals एक अलग ही ऊर्जा के साथ दौड़ रहे थे। मौका था The Institute of Cost Accountants of India के CMA Foundation Day समारोह के तहत आयोजित “Run for Profession – Run for CMA” कार्यक्रम का, जिसने फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और प्रोफेशनल एकता का अनूठा संदेश दिया।

जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित इस भव्य रन का शुभारंभ रविवार सुबह 6:15 बजे CMA Bhawan, Jhalana Doongri से हुआ। लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस दौड़ को NIRC Chairman CMA Rakesh Yadav, Jaipur Chapter Chairman CMA Deeptanshu Parik और Secretary CMA Purnima Goyal ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रोफेशन के प्रति गर्व और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जयपुर चैप्टर के उपाध्यक्ष CMA Harendra Parik, कोषाध्यक्ष CMA Deepak Kumar Khandelwal सहित प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

‘स्वस्थ शरीर ही सफलता की पहली शर्त’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए NIRC Chairman CMA Rakesh Yadav ने कहा कि किसी भी Professional की सफलता के लिए स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने सदस्यों से नियमित रूप से Fitness Activities में भाग लेने का आह्वान किया।

वहीं CMA Deeptanshu Parik ने कहा कि CMA Foundation Day केवल स्थापना दिवस नहीं, बल्कि CMA Profession की गौरवशाली विरासत और Nation Building में उसके योगदान का उत्सव है।

कार्यक्रम के अंत में Secretary CMA Purnima Goyal ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन केवल एक रन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन, Professional Pride और Team Spirit का ऐसा उत्सव बन गया, जिसने Foundation Day समारोह में नई ऊर्जा का संचार कर दिया।