“साइबर अलर्ट: एनएएस डिवाइस पर मंडरा रहा रैनसमवेयर का खतरा, संस्थानों को सतर्क रहने की चेतावनी”
डिजिटल डेटा सुरक्षा पर बड़ा खतरा
Ananya soch: Cyber Security News
अनन्य सोच। Data Protection Tips: राजस्थान में डिजिटल सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। (NAS Ransomware Threat) पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग अब नेटवर्क अटैच्ड स्टोरेज (NAS) डिवाइस को निशाना बना रहे हैं। Indian Cyber Crime Coordination Centre की रिपोर्ट के अनुसार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आईटी कंपनियां, अस्पताल, मीडिया हाउस और शैक्षणिक संस्थान सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।
कैसे होता है हमला?
(Cyber Crime India) साइबर क्राइम के उपमहानिरीक्षक शांतनु कुमार सिंह के अनुसार, हमलावर इंटरनेट पर असुरक्षित NAS सिस्टम ढूंढते हैं। कमजोर पासवर्ड या पुराने सॉफ्टवेयर का फायदा उठाकर वे सिस्टम में घुसपैठ करते हैं और डेटा को एन्क्रिप्ट कर देते हैं। इसके बाद संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर मोटी फिरौती मांगी जाती है। इस प्रकार के हमले को रैनसमवेयर कहा जाता है।
ये सेक्टर सबसे ज्यादा निशाने पर
एडवाइजरी में बताया गया है कि वित्तीय डेटा संभालने वाले CA फर्म, कंसल्टेंसी एजेंसियां और आईटी प्रोफेशनल्स प्राथमिक लक्ष्य हैं। वहीं अस्पताल और मीडिया संस्थानों के डेटा सिस्टम पर भी खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
कैसे बचाएं अपना डेटा?
विशेषज्ञों ने सुरक्षा के लिए कई जरूरी उपाय सुझाए हैं
-
NAS सिस्टम की इंटरनेट एक्सेस सीमित रखें
-
मजबूत पासवर्ड और मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाएं
-
सॉफ्टवेयर को नियमित अपडेट करें
-
डेटा का सुरक्षित और ऑफलाइन बैकअप रखें
-
संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग करें
-
हमले की स्थिति में सिस्टम को तुरंत नेटवर्क से अलग करें
समस्या होने पर तुरंत करें रिपोर्ट
साइबर हमले की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।