Travel Agents Association: ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के चुनाव आयोजित

अविनाश पाराशर। Travel Agents Association: लगातार पांचवी बार मनोज सोगानी चुने गए टाई राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष

Jul 26, 2024 - 18:09
Jul 27, 2024 - 07:11
 0
Travel Agents Association: ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के चुनाव आयोजित

Ananya soch: Travel Agents Association

अनन्य सोच। Travel Agents Association: लोकल टूरिज्म, कला-संस्कृति और टूरिज्म इंडस्ट्री में व्यावसायिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की पुरानी ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन (टाई) ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राजस्थान चैप्टर के चुनाव सम्पन्न हुए. चुनावों में भारी अंतर के साथ जीत कर एक बार फिर मनोज सोगानी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए. टाई के 2024-2026 अध्यक्ष मनोज सोगानी स्वयं एक ट्रैवल एक्सपर्ट और ट्रैवल प्रोफेशनल हैं जिन्हें इस व्यवसाय में क़रीब 40 साल का गहन अनुभव है और उनके इस अनुभव और कार्य कुशलता को देखते हुए कई संगठन उन्हें अपने से जोड़े रखते हैं जिनमें विभिन्न एयरपोर्ट्स की एडवाइजरी कमेटी, एयर लाईनस कमेटी, वीज़ा कमेटियां प्रमुख रूप से शामिल है. डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, मिनिस्ट्री ऑफ़ इंडिया द्वारा उन्हें होटल क्लासिफिकेशन और टूरिज्म सेमिनार के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है. दशरथ सिंह राठौड़ सचिव और अरविंद पारिक कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. ये दोनों भी ट्रेड में एक लम्बे अनुभव के साथ अपनी अलग पहचान रखते हैं.