137 रनों से जीता इंग्लैंड, डेविड मलान ने लगाया शानदार शतक

Oct 10, 2023 - 22:13
Oct 11, 2023 - 08:24
 0

Ananya soch: one day world cup

अनन्य सोच। one day world cup: वनडे विश्व कप के सातवें मैच में इंग्लैंड (england) ने बांग्लादेश (bangladesh) को 137 रन से हरा दिया. उसकी विश्व कप (world cup) में पहली जीत है. इंग्लैंड को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, बांग्लादेश को पहली हार मिली है. उसने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 364 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.2 ओवर में 227 रन पर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 140 रन डेविड मलान ने बनाए. वहीं, जो रूट ने 82 और जॉनी बेयरस्टो ने 52 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए महेदी हसन ने चार, शोरिफुल इस्लाम ने तीन और शाकिब-तस्किन ने एक-एक विकेट लिए.