‘Fempreneur 4.0’ का भव्य लॉन्च: महिला उद्यमियों के सम्मान, नेटवर्किंग और म्यूज़िकल हाई-टी से सजी यादगार शाम

‘Fempreneur 4.0’ का भव्य लॉन्च: महिला उद्यमियों के सम्मान, नेटवर्किंग और म्यूज़िकल हाई-टी से सजी यादगार शाम

Ananya soch: Fempreneur Magazine

अनन्य सोच। Women Entrepreneurs India: महिला उद्यमिता को समर्पित FBS Forum की Fempreneur – Women Entrepreneurs Magazine के चौथे संस्करण ‘Fempreneur 4.0’ का भव्य कवर पेज लॉन्च मालवीय नगर स्थित Bothra’s Kingsman Air Experience की खूबसूरत टैरेस वेन्यू पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अरावली पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की प्रेरणादायी महिला उद्यमियों, बिज़नेस लीडर्स और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

सम्मान समारोह बना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

संस्था की फाउंडर Megha Gupta ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उद्यमी सम्मान समारोह रहा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। सम्मान Rakhi Rathore द्वारा प्रदान किए गए, जिन्होंने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सराहना करते हुए उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

क्रिएटिविटी और टीमवर्क ने बढ़ाई शोभा

इवेंट की साज-सज्जा और लॉन्च की तैयारी The Fun Flurries टीम ने शानदार तरीके से की, जबकि All Things Bling की अनी मेहता और गिरिजा सिंह ने अवॉर्ड्स को खास बनाया। कोर टीम ने मेहमानों के लिए आकर्षक गतिविधियों का आयोजन कर कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।

कवर पेज पर प्रेरणादायी चेहरों की झलक

इस एडिशन में कई सफल महिला उद्यमियों को कवर पेज पर फीचर किया गया, जो अपने दम पर नई पहचान बना रही हैं। साथ ही Teenspreneur Magazine के कवर का भी अनावरण हुआ, जिसमें युवा प्रतिभाओं को मंच दिया गया।

म्यूज़िकल हाई-टी के साथ शानदार समापन

कार्यक्रम का समापन म्यूज़िकल हाई-टी के साथ हुआ, जहां लाइव संगीत, स्वादिष्ट व्यंजन और सार्थक संवादों ने शाम को यादगार बना दिया। अरावली की वादियों के बीच यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।