राजस्थान की बेटियों की कहानी बड़े पर्दे पर: 8 मई को रिलीज़ होगी ‘हमारी बेटियां’

राजस्थान की बेटियों की कहानी बड़े पर्दे पर: 8 मई को रिलीज़ होगी ‘हमारी बेटियां’

अनन्य सोच। राजस्थानी सिनेमा जगत के लिए यह एक खास और गर्व का क्षण है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म “हमारी बेटियां” 8 मई 2026 को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि रिलीज़ से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह फिल्म जयपुर के जैम सिनेमा में 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे प्रदर्शित होगी। खास बात यह है कि इस दौरान दर्शकों को फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा, जिससे दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके संघर्ष और आत्मनिर्भरता को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है। अभिनेत्री रेखा परिहार के अनुसार, यह फिल्म महिलाओं की ताकत और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करेगी।

निर्माता गणेश साहू और सह-निर्मात्री रेखा परिहार द्वारा बनाई गई इस फिल्म का संगीत दिलबर हुसैन ने दिया है, जिसमें पांच कर्णप्रिय गीत शामिल हैं। कोरियोग्राफी राजेंद्र राव, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक, टेक्निकल डायरेक्टर अनिल के. सैनी, मेकअप ममता अग्रवाल और चीफ कैमरा सुरेश खांडल ने फिल्म को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया है।

यह फिल्म न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देगी।

कलाकारों की टीम 

रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनयदेव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, अभिनव शर्मा, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साहू, सीता साहू, मीनाक्षी सेन, शंकर लाल कटारिया, गुरु सुमेर सिंह, भगत सिंह, हरिनारायण साहू, फूलसिंह पिपलाली व निर्देशक उग्रसेन तंवर।