हिमाद्री भटनागर राजस्थान की पहली मिसेज यूनिवर्स की फाइनलिस्ट बनी 

राजस्थान की पहली मॉडल बनी मिसेज यूनिवर्स की फाइनलिस्ट मिसेज यूनिवर्स  30 जनवरी से 5 फरवरी तक बलगारिया में होगा आयोजित

Jan 27, 2023 - 17:55
Jan 27, 2023 - 18:03
 0
हिमाद्री भटनागर राजस्थान की पहली मिसेज यूनिवर्स की फाइनलिस्ट बनी 

अविनाश पाराशर

अनन्य सोच, जयपुर। हिमाद्री भटनागर मिसेज यूनिवर्स में राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का नाम रोशन करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि हिमाद्री भटनागर मिसेज राजस्थान 2022 बनने के बाद मिसेज एशिया यूनिवर्स का टाइटल जीतकर  मिसेज यूनिवर्स में अपना स्थान बना पाई। मिसेज यूनिवर्स 30 जनवरी से 5 फरवरी तक बलगारिया आयोजित होगा।  हिमाद्रि के मेंटर व मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा ने बताया कि ये गर्व की बात है कि  राजस्थान की मॉडल ने इस ब्यूटी पेजेंट के फिनाले में अपनी जगह बनाई हैं। हिमाद्रि ने अपनी स्कूलिंग रुक्मणी बिरला स्कूल से की। इस के बाद की पढ़ाई  न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइनिंग इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कंप्लीट की। जयपुर में इंटीरियर डिजाइनर के रूप में हिमाद्रि को जाना जाता है।