Guru Purnima celebration: गुरु पूर्णिमा पर गुरूजनों का सम्मान

Jul 22, 2024 - 19:48
Jul 23, 2024 - 06:50
 0
Guru Purnima celebration: गुरु पूर्णिमा पर गुरूजनों का सम्मान

Ananya soch: Guru Purnima celebration

अनन्य सोच। Guru Purnima celebration: जगतपुरा स्थित अर्पण म्यूजिक संस्थान में गुरू पूर्णिमा पर्व तथा संस्था का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गुरू शिष्य परम्परा का भव्य आयोजन संस्था के बच्चों द्वारा गुरु वंदना के साथ प्रारम्भ किया गया. नृत्य गुरू रूपाली गौड़ व ऐसानी गौड़ ने गुरू राजेन्द्र राव के निर्देशन में अपनी भावपूर्ण दमदार प्रस्तुति देकर सभी श्रोताओं को ताली बजाने के लिये मजबूर कर दिया. संस्थान में 5 से 50 वर्ष तक के सहभागी मेहनत व शिद्दत से नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं. 

इस मौके पर अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्रवण शर्मा, नृत्य गुरू राजेन्द्र राव तथा आई.सी. कुमार फाउण्डेशन की डायरेक्टर माधुरी कुमार का स्वागत संस्था की स्थापना अध्यक्षा अर्पणा गौड़ ने माला व शॉल ओढ़ाकर किया.  सभी सहभागी बच्चों को मेमोरेन्डम देकर हौंसला अफजाई की. मंच का संचालन संगीता गौड़ ने किया. अंत में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगंतुकों को पौधे वितरित किये गये तथा सभी का आभार प्रकट किया.