बाढ़ के बीच मौत से जंग... ICG ने 170 लोगों को दिया नया जीवन, Helicopter Rescue ने बचाई Pregnant Woman की जान
लगातार बारिश और विकराल बाढ़ के बीच जब सड़कें पानी में डूब गईं और हर रास्ता बंद हो गया, तब उम्मीद बनकर पहुंचा Indian Coast Guard (ICG)। दमन, दादरा एवं नगर हवेली और दक्षिण गुजरात में चलाए गए लगातार Rescue Operations के दौरान 170 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें गर्भवती महिला, गंभीर मरीज और बाढ़ में फंसे दर्जनों परिवार शामिल रहे। आखिर कैसे चला यह चुनौतीपूर्ण अभियान, पढ़िए पूरी रिपोर्ट।
अनन्य सोच। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भीषण Flood के बीच Indian Coast Guard (ICG) ने नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए बड़ा मानवीय उदाहरण पेश किया है। 22 जुलाई की मध्यरात्रि से शुरू हुए Rescue Operations में अब तक कुल 11 अभियान चलाकर दमन, दादरा एवं नगर हवेली तथा दक्षिण गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 170 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अभियान की शुरुआत खानवेल, सिलवासा से हुई, जहां बाढ़ में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद कदैय्या तटीय क्षेत्र में नदी किनारे फंसे तीन मछुआरों को बचाया गया। सबसे बड़ा अभियान वेल्सपन Industrial Area में चलाया गया, जहां सड़क संपर्क पूरी तरह टूट जाने के बाद रातभर चले ऑपरेशन में 60 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
इसके अलावा Aero Fiber Pvt. Ltd. के पास बाढ़ के पानी में फंसी बस से सात लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि डोंगरी से 10 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। Valsad-Pardi क्षेत्र में Helicopter Rescue के जरिए चार लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं Reliance Industries Area में रातभर चले अभियान में आठ लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
सबसे संवेदनशील ऑपरेशन अवध सोसायटी क्षेत्र में हुआ, जहां नौ माह की Pregnant Woman और सांस लेने में तकलीफ से जूझ रही एक महिला सहित 10 लोगों को समय रहते सुरक्षित निकालकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। 24 जुलाई को Navsari जिले के मेंदर गांव से दो ICG Helicopters ने 33 लोगों को एयरलिफ्ट किया। इनमें सीने में तेज दर्द से पीड़ित एक व्यक्ति को तत्काल मेडिकल सहायता देकर उसकी जान बचाई गई।
तेज बहाव, खराब मौसम और बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद Indian Coast Guard के जवान लगातार राहत कार्य में जुटे रहे। सेवा के आदर्श वाक्य "Vayam Rakshamah" (We Protect) को साकार करते हुए तटरक्षक बल ने एक बार फिर साबित किया कि आपदा की हर घड़ी में देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ICG उच्च स्तर की Operational Readiness बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है।