Govind Award: ईश्वर दत्त माथुर गोविंद अवार्ड से सम्मानित

Mar 19, 2024 - 21:51
Mar 20, 2024 - 08:07
 0
Govind Award: ईश्वर दत्त माथुर गोविंद अवार्ड से सम्मानित

Ananya soch: Govind Award

अनन्य सोच। Govind Award: वरिष्ठ रंग कर्मी एवं लोक गायक ईश्वर दत्त माथुर को आज ठिकाना गोविंद देव जी के मंदिर में चल रहे fagotsav में मंदिर प्रशासन की ओर से "गोविंद अवार्ड " (Govind Award) से सम्मानित किया गया.

मंदिर महन्त अंजन कुमार गोस्वामी ने ईश्वर माथुर को उनके लोक गायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए मेडल पहनाया, शॉल ओढ़ाकर और भगवान श्री गोविंद देव जी की छवि का एक बड़ा चित्र और मंदिर प्रांगण की प्रतिकृति का स्मृति चिन्ह भेंट किया. मंदिर प्रशासन की ओर ईश्वर माथुर की पत्नी श्रीमती चारु माथुर का भी सम्मान किया गया. गोविंद देव जी के मंदिर में प्रतिवर्ष होने वाले फागोत्सव में ईश्वर माथुर ढुंढारी भाषा में लोकगीत गाकर अपनी हाजिरी लगते हैं.