Flight Landing Alert: जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की ‘गो-अराउंड’ अलर्ट, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग
Ananya soch: Flight Landing Alert
अनन्य सोच। Go Around Procedure: IndiGo की बेंगलुरु से जयपुर आ रही एक फ्लाइट को सोमवार सुबह लैंडिंग के दौरान तकनीकी चुनौती का सामना करना पड़ा. सुबह करीब 6:30 बजे Jaipur International Airport पर अप्रोच के दौरान पायलट को ‘अनस्टेबल अप्रोच’ का संकेत मिला. सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए रनवे टचडाउन से ठीक पहले विमान को गो-अराउंड कराया गया. (Aviation Safety India) स्थिति का दोबारा आकलन करने और सभी पैरामीटर संतोषजनक पाए जाने के बाद सुबह 6:43 बजे दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित रहे. एयरपोर्ट अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनस्टेबल अप्रोच की स्थिति में गो-अराउंड एक मानक एहतियाती प्रक्रिया है, जो संभावित जोखिम को टालने के लिए अपनाई जाती है. हाल के दिनों में जयपुर एयरपोर्ट पर ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे रनवे ऑपरेशन और मौसमीय परिस्थितियों की सतत निगरानी की आवश्यकता महसूस की जा रही है.