जयपुर में लॉन्च हुआ महिलाओं का एक्सक्लूसिव ग्रुप “जयपुर ब्लिंग”, ड्रम सर्कल और म्यूजिकल नाइट ने बांधा समां

दोस्ती, आत्मिक जुड़ाव और पॉजिटिव एनर्जी का बना खास मंच

May 18, 2026 - 22:29
 0
जयपुर में लॉन्च हुआ महिलाओं का एक्सक्लूसिव ग्रुप “जयपुर ब्लिंग”, ड्रम सर्कल और म्यूजिकल नाइट ने बांधा समां

अनन्य सोच। शहर की सोशल और लाइफस्टाइल दुनिया में महिलाओं के लिए एक नए एक्सक्लूसिव ग्रुप “जयपुर ब्लिंग” की शानदार शुरुआत हुई। एफबीएस ब्लिंग द्वारा आयोजित लॉन्च इवेंट ने जयपुर की महिलाओं को दोस्ती, हीलिंग और सेलिब्रेशन का एक अलग अनुभव दिया। कार्यक्रम में संगीत, ड्रम सर्कल, स्वादिष्ट व्यंजन और आत्मिक जुड़ाव का अनूठा संगम देखने को मिला।

ग्रुप की फाउंडर Megha Gupta ने बताया कि आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण जयपुर में पहली बार आयोजित किया गया ड्रम सर्कल रहा। इस दौरान प्रोफेशनल पर्कशनिस्ट Divyam के साथ महिलाओं ने ड्रम्स बजाकर संगीत की लय में अपनी ऊर्जा और भावनाओं को खुलकर महसूस किया। यह केवल एक संगीत गतिविधि नहीं, बल्कि महिलाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला अनुभव बन गया।

महिलाओं ने साझा किए यादगार अनुभव

कार्यक्रम में शामिल Vaishali Modi और Munmun Poddar ने बताया कि ड्रम्स की थाप के साथ महिलाओं ने आत्मिक सुकून, खुशी और दोस्ती का अनूठा अनुभव महसूस किया। वहीं Rashmi Kotwala, Prachi Khandelwal, Akshita Garg और Ani Singhi सहित सभी मेहमानों ने कार्यक्रम में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी बॉन्डिंग की खूबसूरत झलक पेश की।

संगीत, स्वाद और मस्ती से सजी शाम

ड्रम सर्कल के बाद एमआई रोड स्थित Amano में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य और मस्ती से सजी इस शाम ने आयोजन को यादगार बना दिया।

आयोजकों के अनुसार “जयपुर ब्लिंग” महिलाओं के लिए ऐसा मंच बनकर उभरा है, जहां वे अपनी पहचान, दोस्ती और खुशियों को खुलकर सेलिब्रेट कर सकती हैं।