Jio AI Glass से होगा UPI Payment: QR Code स्कैन करें, वॉयस कमांड दें और ₹5,000 तक का भुगतान करें

Jio AI Glass में Scan & Pay से UPI Payment, Live Translation, AI Note Taking और Live Cricket Commentary। India Mobile Congress 2026 में दिखा जियो का AI Wearable।

Oct 10, 2026 - 16:46
Oct 10, 2026 - 21:11
 0
Jio AI Glass से होगा UPI Payment: QR Code स्कैन करें, वॉयस कमांड दें और ₹5,000 तक का भुगतान करें

अनन्य सोच । मोबाइल जेब में रहे और सामने QR Code हो, तब भी पेमेंट हो जाए, ऐसा अनुभव जियो ने India Mobile Congress 2026 में पेश किया है। कंपनी ने अपनी Personal AI Wearable रेंज में Camera Glass, Audio Glass और Earphone दिखाए हैं। इनमें Scan & Pay, AI Voice Assistant, मल्टी-इंडियन लैंग्वेज सपोर्ट, Live Translation, AI Note Taking और Live Cricket Commentary जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Scan & Pay से कैसे होगा भुगतान

सबसे खास फीचर Scan & Pay है। Camera Glass UPI QR Code स्कैन करेगा, यूजर वॉयस कमांड देगा और कन्फर्मेशन के बाद पेमेंट पूरा हो जाएगा। UPI Circle के जरिए एक बार में ₹5,000 तक का भुगतान संभव है। यह सीमा जियो की नहीं, UPI Circle के नियमों के तहत तय है। इसकी मासिक सीमा ₹15,000 है। इससे दुकान पर मोबाइल निकालने, अनलॉक करने और ऐप खोलने जैसे कई स्टेप कम हो सकते हैं।

Live Translation से टूटेगी भाषा की दीवार

जियो AI Glass का दूसरा बड़ा उपयोग Live Translation है। अलग-अलग भारतीय भाषाएं बोलने वाले दो लोग वियरेबल डिवाइस की मदद से एक-दूसरे की बात समझ सकेंगे। यूजर अपनी भाषा में बोलेगा, सामने वाला अपनी भाषा में और बीच का काम AI संभालेगा।

नोट टेकिंग से क्रिकेट कमेंट्री तक

मीटिंग की जरूरी बातें दर्ज करने के लिए AI Note Taking दी गई है। चलते-फिरते मैच से जुड़े रहने के लिए Live Cricket Commentary भी मिलेगी। जियो के मुताबिक, इन वियरेबल्स का मकसद AI के जरिए प्रोडक्टिविटी और नॉलेज बढ़ाना और रोजमर्रा के काम आसान करना है। खास जोर वॉयस और भारतीय भाषाओं पर है। स्मार्ट ग्लासेस का आइडिया नया नहीं है, लेकिन UPI Payment और भारतीय भाषाओं का सपोर्ट इसे भारतीय यूजर के करीब लाता है।