Jio का बड़ा धमाका: अब सालभर के लिए सिर्फ 2000 रुपये में मिलेगा पूरा OTT-Entertainment पैकेज

फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए Jio लेकर आया है ऐसा प्लान जिसमें बचेंगे पैसे और मिलेगा भरपूर मनोरंजन। जानिए कैसे मिलेगा आपको सबसे सस्ता फायदा।

Aug 9, 2026 - 08:50
Aug 9, 2026 - 08:51
 0
Jio का बड़ा धमाका: अब सालभर के लिए सिर्फ 2000 रुपये में मिलेगा पूरा OTT-Entertainment पैकेज

अनन्य सोच । Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए OTT-Pass का दायरा बढ़ाते हुए दो नए लॉन्ग-टर्म प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी वाले पास जोड़े हैं। इससे पहले सिर्फ 200 रुपये वाला 28 दिन का पास ही उपलब्ध था। तीनों पास में हाई-स्पीड डेटा, Unlimited 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस दिया जाएगा। यह नया OTT-Pass सिर्फ एक साल के एक्टिव बेस प्लान वाले ग्राहकों के लिए है, वॉयस-ओनली प्लान इसमें कवर नहीं होंगे।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि लंबी अवधि का पास लेने पर सीधा पैसा बचता है। अगर पुराने हिसाब से कोई ग्राहक तीन बार 200 रुपये वाला पास खरीदे तो उसे 84 दिनों के लिए 600 रुपये चुकाने पड़ते, लेकिन नया 84-दिन पास सिर्फ 550 रुपये में मिलेगा यानी सीधे 50 रुपये की बचत। सालभर के प्लान में तो बचत और भी ज्यादा है, पहले जहां 2,400 रुपये खर्च होते थे, वहीं अब सिर्फ 2,000 रुपये में पूरे साल का मनोरंजन मिलेगा।

डेटा भी अवधि के अनुसार बढ़ता है, 200 रुपये के पास में 30GB, 550 रुपये के पास में 90GB और सालाना पास में पूरे 365GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। OTT पैकेज में YouTube Premium, JioHotstar Mobile, Hollywood कंटेंट और Amazon Prime जैसी सर्विस शामिल हैं। इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+ और कई क्षेत्रीय प्लेटफॉर्म्स का भी एक्सेस मिलेगा।

JioTV पर Star Plus HD, Colors HD, SET HD जैसे 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल भी देखे जा सकेंगे। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को हर महीने 1,500 रुपये से ज्यादा का एंटरटेनमेंट वैल्यू मिलेगा। नए दोनों प्लान 7 अगस्त से MyJio ऐप, वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।