अब बैंक खाते का Extra Balance भी करेगा कमाई! JioFinance App पर लॉन्च हुआ Smart Investment फीचर

50,000 रुपए तक Instant Withdrawal की सुविधा। डिजिटल बैंकिंग और निवेश को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए JioBlackRock Asset Management ने Jio Payments Bank के Savings Pro फीचर में JioBlackRock Overnight Fund को शामिल कर दिया है। अब ग्राहक अपने खाते में पड़े अतिरिक्त बैलेंस को ऑटोमैटिक तरीके से निवेश कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत राशि भी निकाल सकेंगे।

Jun 17, 2026 - 17:09
Jun 17, 2026 - 17:11
 0
अब बैंक खाते का Extra Balance भी करेगा कमाई! JioFinance App पर लॉन्च हुआ Smart Investment फीचर

अनन्य सोच। डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में एक और बड़ा बदलाव करते हुए JioFinance App ने अपने ग्राहकों के लिए निवेश को और आसान बना दिया है। JioBlackRock Asset Management ने Jio Payments Bank के लोकप्रिय Savings Pro फीचर में JioBlackRock Overnight Fund को जोड़ने की घोषणा की है। इस नई सुविधा के जरिए ग्राहक अपने सेविंग्स और सैलरी अकाउंट में पड़े अतिरिक्त बैलेंस को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

Jio Financial Services और वैश्विक निवेश दिग्गज BlackRock के संयुक्त उपक्रम JioBlackRock Asset Management का उद्देश्य निवेश को आम लोगों के लिए सरल, डिजिटल और सुलभ बनाना है। इसी दिशा में Savings Pro फीचर को तैयार किया गया है, जो बैंकिंग और निवेश को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।

नई सुविधा के तहत ग्राहक अपने खाते में एक निर्धारित सीमा से अधिक राशि को Overnight Mutual Fund में निवेश कर सकेंगे। इसके लिए Auto-Invest और One-Time Investment दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे। Auto-Invest मोड में तय सीमा से ऊपर की रकम स्वतः निवेश होती रहेगी, जबकि One-Time Investment के जरिए ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार तुरंत निवेश कर सकेंगे।

ग्राहक ₹5,000 से ₹1.50 लाख तक की निवेश सीमा निर्धारित कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर प्रतिदिन अधिकतम ₹1.50 लाख तक का निवेश किया जा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि निवेश की गई राशि जरूरत पड़ने पर आसानी से उपलब्ध रहेगी। ग्राहक ₹50,000 या निवेश की गई राशि के 90 प्रतिशत तक, जो भी कम हो, तुरंत रिडीम कर सकेंगे। इससे अधिक राशि के लिए अनुरोध अगले कार्यदिवस यानी T+1 आधार पर प्रोसेस होगा।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा में कोई Entry Load, Exit Load, Lock-in Period या Hidden Charges नहीं होंगे। इससे निवेशकों को अधिक पारदर्शिता और लचीलापन मिलेगा।

JioBlackRock Asset Management के Managing Director एवं CEO Sid Swaminathan ने कहा कि आज के ग्राहक अतिरिक्त बैलेंस को मैनेज करने के लिए आसान और डिजिटल समाधान चाहते हैं। वहीं Jio Payments Bank के Managing Director एवं CEO Vinod Easwaran के अनुसार Savings Pro ग्राहकों को बेहतर Liquidity, Flexibility और सरल निवेश अनुभव प्रदान करेगा।

पूरी Onboarding प्रक्रिया डिजिटल होगी। ग्राहक JioFinance App पर Aadhaar और Video KYC के माध्यम से कुछ ही मिनटों में इस सुविधा का लाभ लेना शुरू कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम डिजिटल बैंकिंग और स्मार्ट निवेश को एक साथ जोड़कर ग्राहकों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।