रिश्तों और महत्वाकांक्षा की गहराई को मंच पर जीवंत करता दिखा ‘ख़तीजाबाई ऑफ कर्माली टैरेस’

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयंती भाटिया के प्रभावशाली एकल अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा

May 16, 2026 - 22:38
May 17, 2026 - 11:09
 0
रिश्तों और महत्वाकांक्षा की गहराई को मंच पर जीवंत करता दिखा ‘ख़तीजाबाई ऑफ कर्माली टैरेस’

अनन्य सोचRajasthan International Centre के मुख्य सभागार में शनिवार शाम मंचित अंग्रेज़ी नाटक ‘ख़तीजाबाई ऑफ कर्माली टैरेस’ ने दर्शकों को भावनाओं, संघर्ष और पारिवारिक रिश्तों की जटिल दुनिया से रूबरू कराया। प्रसिद्ध अभिनेत्री Jayati Bhatia द्वारा प्रस्तुत इस एकल नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा और पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी।

यह नाटक स्टेला कॉन के चर्चित नाटक ‘एमिली ऑफ एमराल्ड हिल’ पर आधारित है, जिसे मशहूर रंगकर्मी Quasar Thakore Padamsee ने भारतीय परिवेश में रूपांतरित और निर्देशित किया। कहानी मुंबई के खोजा समुदाय की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें ख़तीजाबाई के संघर्षपूर्ण जीवन को केंद्र में रखा गया है। एक अनाथ लड़की से कर्माली परिवार की प्रभावशाली मुखिया बनने तक का उसका सफर भावनात्मक उतार-चढ़ाव, सामाजिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों से भरा हुआ दिखाया गया।

नाटक में हास्य, संवेदना और सामाजिक यथार्थ का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। संवादों और दृश्यों के माध्यम से परिवार, पहचान, महत्वाकांक्षा और रिश्तों के बदलते स्वरूप को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने कई दृश्यों में भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया।

जयंती भाटिया ने अपनी दमदार संवाद अदायगी, अभिव्यक्ति और मंच पर सशक्त उपस्थिति से हर किरदार को जीवंत बना दिया। सीमित मंच सज्जा के बावजूद उनका अभिनय दर्शकों को पूरी तरह कहानी से जोड़े रखने में सफल रहा। भारतीय सांस्कृतिक रंगों और समकालीन संदर्भों ने नाटक को और अधिक प्रासंगिक बना दिया।