कुंभलगढ़-चित्तौड़गढ़ दुर्ग विकास पर गजेन्द्र सिंह शेखावत की समीक्षा, ई-कार्ट और डिजिटल जानकारी पर जोर

कुंभलगढ़-चित्तौड़गढ़ दुर्ग विकास पर गजेन्द्र सिंह शेखावत की समीक्षा, ई-कार्ट और डिजिटल जानकारी पर जोर

Ananya soch

अनन्य सोच। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कुंभलगढ़ और चित्तौड़गढ़ दुर्ग के संरक्षण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. मंत्री ने दुर्ग क्षेत्रों में पार्किंग, पेयजल, ई-कार्ट संचालन और पर्यटक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ‘ईज ऑफ ट्रैवल’ सुनिश्चित किए बिना फुटफॉल नहीं बढ़ेगा. उन्होंने महाराणा प्रताप की जन्मस्थली पर स्पष्ट साइनेज, क्यूआर कोड आधारित ऐतिहासिक जानकारी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमाणिक कंटेंट उपलब्ध कराने पर जोर दिया. साथ ही अतिक्रमण हटाने और स्थायी पार्किंग समाधान के निर्देश दिए. दुर्गों में हेरिटेज वॉक, फोक म्यूजिक, पपेट शो और सोशल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने की रणनीति भी बनाई गई. मंत्री ने कहा कि कुंभलगढ़ आने वाला प्रत्येक पर्यटक दुर्ग तक पहुंचे, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है.