Muaythai Championship in Türkey : मनीषा और मुस्कान ने जयपुर का नाम रोशन किया 

Oct 17, 2023 - 07:44
Oct 18, 2023 - 07:48
 0
Muaythai Championship in Türkey : मनीषा और मुस्कान ने जयपुर का नाम रोशन किया 

Ananya soch: Muaythai Championship in Türkey

अनन्य सोच, जयपुर। Muaythai Championship in Türkey: जयपुर की कच्ची बस्तियों में रहने वाली मनीषा पेम और मुस्कान वर्मा ने तुर्की में आयोजित आईएफएमए वर्ल्ड यूथ मुएथाई चैम्पियनशिप (IFMA World Youth Muaythai Championship) में अपने देश को गौरवान्वित किया है.

इस प्रतियोगिता में 126 देशों के 2,700 एथलीटों ने भाग लिया. मनीषा और मुस्कान विमुक्ति गर्ल्स स्कूल की छात्राएं है. मनीषा पेम ने 16 से 17 वर्ष की आयु वर्ग में मय थाई में कांस्य पदक और वाइक्रू प्रदर्शन में स्वर्ण पदक हासिल किया. मुस्कान वर्मा ने वाइक्रू में 18+ श्रेणी में कांस्य पदक अर्जित किया. मुस्कान और मनीषा जयपुर के जवाहर नगर की झुग्गियों से आती हैं.