शिमला की अक्षरा नेगी बनीं ‘Miss Urvashi 2026’, जयपुर में पांच दिन चला ग्लैमर और टैलेंट का जलवा
जयपुर में हुए Miss Urvashi 2026 Season-5 का Grand Finale कई यादगार पलों का गवाह बना। देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच शिमला की अक्षरा नेगी ने खिताब अपने नाम किया।
अनन्य सोच । राजधानी जयपुर के अजमेर रोड स्थित Hotel The Trade International में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के Beauty Pageant Miss Urvashi 2026 Season-5 का पांच दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचीं प्रतिभागियों ने Fashion, Talent, Personality और Stage Performance के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रैंड फिनाले में शिमला की अक्षरा नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Miss Urvashi 2026 का खिताब हासिल किया।
अक्षरा नेगी ने जीता सबसे बड़ा खिताब
प्रतियोगिता के अलग-अलग राउंड में अक्षरा नेगी ने अपने Confidence, Communication Skills, Personality और Stage Presence से निर्णायकों का ध्यान खींचा। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद ग्रैंड फिनाले में उनके नाम पर Miss Urvashi 2026 Winner का ताज सजा।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को केवल खूबसूरती के आधार पर नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंचीय प्रदर्शन के आधार पर परखा गया।
मेरठ की कीर्ति बनीं Miss Urvashi International
ग्रैंड फिनाले में अलग-अलग शहरों की प्रतिभागियों ने भी प्रमुख खिताब अपने नाम किए। मेरठ की कीर्ति रस्तोगी को Miss Urvashi International Winner 2026 चुना गया। वहीं जयपुर की स्वाति नायक ने Miss Urvashi Rajasthan 2026 का खिताब हासिल किया।
इसके अलावा लखनऊ की प्रिया मौर्य को First Runner-Up और नोएडा की अंजना यादव को Second Runner-Up चुना गया।
पांच दिन में Grooming से Grand Finale तक
पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए कई Training और Grooming Sessions आयोजित किए गए। इनमें Professional Photoshoot, Talent Round, Personality & Communication Round, Fashion और Stage Round के साथ Rehearsals भी शामिल रहे।
प्रतिभागियों को अलग-अलग चरणों में उनकी Creativity, Confidence, Talent, Communication और Overall Performance के आधार पर परखा गया। इसके बाद Grand Finale में विजेताओं के नाम घोषित किए गए।
रचना चौधरी के निर्देशन में हुआ आयोजन
Elite Production House की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के आयोजक वीरेंद्र अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे National Level Platforms देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी पहचान बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं।
Miss Urvashi Director रचना चौधरी ने आयोजन की तैयारियों, प्रतिभागियों के मार्गदर्शन और Grooming Sessions की जिम्मेदारी संभाली। उनका उद्देश्य प्रतिभागियों को Fashion & Beauty Industry में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के Judging Panel में Miss Urvashi की पूर्व विजेता रितिका चौधरी, उत्कर्षा और ममता खींची शामिल रहीं। निर्णायकों ने विभिन्न राउंड में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।