जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा म्यांमार के राष्ट्रपति का विशेष विमान, कुछ घंटों बाद रूस के लिए हुआ रवाना, जानें क्या रही वजह

नेपीडा से रूस जाते वक्त बीच रास्ते में जयपुर में क्यों रुका म्यांमार राष्ट्रपति का विमान? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान।

Aug 17, 2026 - 22:38
Aug 17, 2026 - 22:41
 0
जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा म्यांमार के राष्ट्रपति का विशेष विमान, कुछ घंटों बाद रूस के लिए हुआ रवाना, जानें क्या रही वजह

अनन्य सोच। राजधानी जयपुर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) पर सोमवार को एक बड़ी हलचल देखने को मिली, जब म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग (Myanmar President) का विशेष विमान यहां उतरा। यह देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया, क्योंकि इतने बड़े VVIP मूवमेंट की जानकारी अचानक सामने आई।

नेपीडा से रूस जा रहे थे राष्ट्रपति, बीच में जयपुर में रुकवाया विमान

जानकारी के मुताबिक, म्यांमार की राजधानी नेपीडा (Naypyidaw) से रूस के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति के विशेष विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सिर्फ ईंधन भरवाने (Refueling) के लिए कुछ समय के लिए रोका गया था। यानी जयपुर उनकी यात्रा का कोई निर्धारित पड़ाव नहीं था, बल्कि तकनीकी जरूरत के चलते यह ठहराव हुआ।

हाई अलर्ट पर रही सुरक्षा एजेंसियां

किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था (Airport Security) को कई गुना बढ़ा दिया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद नजर आईं और विमान से जुड़ी सभी आवश्यक औपचारिकताओं को तय प्रक्रिया के तहत पूरा किया गया। एयरपोर्ट के आसपास भी कड़ी निगरानी रखी गई ताकि किसी तरह की चूक न हो।

ईंधन भरते ही रूस के लिए भरी उड़ान

ईंधन भरने की पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग अपने विशेष विमान (VVIP Aircraft) से रूस के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने साफ किया कि जयपुर में उनका ठहराव पूरी तरह तकनीकी कारणों से था और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होते ही विमान ने आगे की उड़ान भर ली। इस पूरे घटनाक्रम ने जयपुर एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्ता को भी उजागर किया, जहां अब बड़े VVIP मूवमेंट के लिए तकनीकी पड़ाव के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।