‘तपती धूप में समझदारी ही सुरक्षा’: हीटवेव से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री की अहम अपील

एडवाइजरी का पालन करें, दोपहर की धूप से बचें—बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी की जरूरत

‘तपती धूप में समझदारी ही सुरक्षा’: हीटवेव से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री की अहम अपील

अनन्य सोच। Rajasthan News: प्रदेश में लगातार बढ़ रही (Heatwave Safety) भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने (Public Advisory) आमजन से सतर्क रहने और राज्य सरकार की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लू के इस दौर में छोटी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है, इसलिए सभी नागरिकों को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। (Heat Stroke Prevention) मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता अपनाने की सलाह दी है। (Summer Health) उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए, क्योंकि यही समय लू का सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें और सिर को ढककर रखें। उन्होंने बताया कि शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद आवश्यक है। अधिक से अधिक पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें और हल्के, ढीले व सूती कपड़े पहनें। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है। (Weather Alert) मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। आपात स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें या टोल-फ्री नंबर 108 और 112 पर सहायता प्राप्त करें। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और पशुपालकों से भी अपील की कि वे खुले में काम करते समय नियमित अंतराल पर विश्राम करें और छायादार स्थानों का उपयोग करें। साथ ही पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

मानवीय संवेदनशीलता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन से पशु-पक्षियों के लिए भी पानी और भोजन की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों की देखभाल करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।