4.65% Crime Down: अब Rajasthan Police का अगला निशाना ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की करोड़ों की संपत्तियां

Rajasthan Police ने छह महीने का Report Card पेश करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में Serious Crime में 4.65% की कमी आई है। अब फोकस सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उनकी आर्थिक कमर तोड़ने, Cyber Crime पर लगाम कसने और Smart Policing को मजबूत करने पर रहेगा।

Jul 6, 2026 - 17:40
Jul 6, 2026 - 17:46
 0
4.65% Crime Down: अब Rajasthan Police का अगला निशाना ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की करोड़ों की संपत्तियां

अनन्य सोच। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर Rajasthan Police ने सोमवार को बड़ा दावा किया। Director General of Police (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने Police Academy Jaipur में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पिछले छह महीनों का विस्तृत Report Card जारी करते हुए कहा कि राज्य में BNS के तहत दर्ज कुल अपराधों में 4.65 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 की समान अवधि में 99,272 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 94,652 रह गई।

डीजीपी ने कहा कि अब पुलिस की रणनीति केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी। Technology Based Smart Policing, अपराध की रोकथाम, संगठित अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना और Cyber Security को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि Paper Leak Mafia पर प्रभावी कार्रवाई के बाद अब बड़े Drug Syndicates और Gangsters के खिलाफ और कठोर अभियान चलाया जाएगा।

हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म और POCSO Act के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। वहीं SC/ST Act के मामलों में भी करीब 19 प्रतिशत की कमी आई है। संपत्ति संबंधी अपराधों में पुलिस की रिकवरी क्षमता भी पहले से काफी बेहतर हुई है।

महिला सुरक्षा को लेकर Operation Garima, Operation Khushi, Kalika Patrol, Anti Romeo Squad और One Stop Crisis Centre जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है। दुष्कर्म और POCSO मामलों की जांच अवधि भी लगभग एक माह तक कम हुई है।

Cyber Crime के खिलाफ भी व्यापक कार्रवाई जारी है। प्रदेश के सभी 41 पुलिस जिलों में Cyber Police Station स्थापित किए जा चुके हैं। Zero FIR, AI Enabled 1930 Helpline, R4C (Rajasthan Cyber Crime Control Centre) तथा विशेष अभियानों के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी राशि होल्ड कर पीड़ितों को राहत दिलाई गई है। CEIR Portal से 1.84 लाख मोबाइल ट्रेस किए गए, जिनमें 61 हजार से अधिक मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।

नशे के खिलाफ अभियान में NDPS Act के तहत रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए हजारों मामले दर्ज किए गए। अवैध मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क पर प्रहार करते हुए करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण और जब्ती की कार्रवाई की गई। ATS ने आतंकवाद, अवैध हथियार, विस्फोटक और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोहों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में CID-CB, ANTF और AGTF के माध्यम से बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की अपराध से अर्जित संपत्तियों को BNSS, BNS और PIT-NDPS के तहत कुर्क किया जाएगा। विदेशों में छिपे अपराधियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस का लक्ष्य अब अपराधियों में कानून का डर और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत करना है।

-Crime Report Card

कुल अपराधों में 4.65% कमी

हत्या में 4.41% गिरावट

हत्या के प्रयास में 11.17% कमी

लूट में 19.93% गिरावट

डकैती में 16.28% कमी

-Women Safety

दुष्कर्म मामलों में 13.36% कमी

POCSO मामलों में 20.90% गिरावट

जांच अवधि 81 दिन से घटकर 52 दिन

Operation Garima और Anti Romeo Squad होंगे और मजबूत

-Cyber Action

सभी 41 जिलों में Cyber Police Station

Zero FIR सुविधा लागू

1.84 लाख मोबाइल ट्रेस

61,346 मोबाइल लौटाए गए

1.25 लाख SIM और 1.19 लाख IMEI ब्लॉक

-Drug Mafia पर बड़ा एक्शन

NDPS Act में रिकॉर्ड कार्रवाई

करोड़ों की अवैध संपत्तियां ध्वस्त

224 Kingpin Hotspots चिन्हित

बड़े ड्रग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई

? बॉक्स-5 | Future Roadmap

Gangsters की संपत्ति होगी कुर्क

R4C से Cyber Crime पर सख्त निगरानी

विदेशों में छिपे अपराधियों का प्रत्यर्पण

Smart Policing और AI आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा