राजस्थान की सड़कों की बदलेगी तस्वीर: 3232 गांव-कस्बों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, सरकार ने खोला 2101 करोड़ का खजाना

Aug 5, 2026 - 11:35
Aug 5, 2026 - 11:41
 0
राजस्थान की सड़कों की बदलेगी तस्वीर: 3232 गांव-कस्बों को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, सरकार ने खोला 2101 करोड़ का खजाना

 अनन्य सोच। Rajasthan Road Infrastructure: प्रदेश में अब गड्ढों वाली टूटी सड़कों और अधूरे रास्तों के दिन लदने वाले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जिससे लाखों लोगों का सफर आसान होने वाला है।

जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने प्रदेशभर में Non-Patchable और Missing Link सड़कों के निर्माण के लिए बड़ी सौगात दी है। कुल 2 हजार 101.15 करोड़ रुपये की लागत से 3 हजार 232 सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। यह फैसला बजट 2026-27 में की गई घोषणा को धरातल पर उतारने की दिशा में उठाया गया अहम कदम है।

गांव-शहर के बीच बनेगी मजबूत कड़ी

इस बड़े निर्णय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच Connectivity और मजबूत होगी। अब तक जो गांव मुख्य मार्गों से कटे हुए थे या जिन सड़कों की हालत बेहद खस्ता थी, उनका कायाकल्प होने जा रहा है। इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसानों और युवाओं को मिलेगा सीधा फायदा

मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा, जिन्हें अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। इसके अलावा युवाओं, उद्यमियों और आमजन को भी बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित सफर की सौगात मिलेगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण से प्रदेश की Economic Growth को भी रफ्तार मिलेगी। बेहतर सड़कें व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा देंगी और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेंगी। सरकार का दावा है कि इस योजना के पूरा होने के बाद प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

अब देखना यह होगा कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतरने में कितना समय लगता है और आम जनता को इसका फायदा कब तक मिलना शुरू होता है।